
जानकारी के अनुसार, जयस्तंभ चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के आसपास सौंदर्यीकरण और साज-सज्जा का कार्य अंतिम चरण में था। इसी दौरान मूर्ति के सामने बनाए गए स्तंभ अचानक भरभराकर गिर गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्तंभ गिरने का कारण निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और ठेकेदार की लापरवाही हो सकती है। यह घटना न केवल कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंताएं बढ़ा रही है।

फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, लोकार्पण से पहले हुई इस घटना ने प्रशासन और ठेकेदार दोनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




















