प्रदेश रूचि

महिला क्रिकेट टीम ने किया कमाल! विश्व कप जीत पर बालोद की भाजपा महिला नेत्रियाँ बोलीं — “देश की बेटियों ने कर दिखाया”

बालोद। 2 नवंबर भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया। टीम इंडिया की महिला योद्धाओं ने दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ नारी शक्ति ने एक बार फिर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। मैदान पर भारतीय बेटियों के जज्बे, जुनून और आत्मविश्वास ने इतिहास लिख दिया — और देशभर की तरह बालोद भी इस गौरवमयी जीत से झूम उठा।

बालोद से उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब

महिला खिलाड़ियों की इस जीत पर बालोद की महिला नेतृत्त्व ने भी देश की बेटियों को सलाम किया और हार्दिक बधाइयाँ दीं।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा —
“भारतीय बेटियों ने साबित कर दिया कि अगर जज़्बा सच्चा हो तो कोई मंज़िल दूर नहीं। यह जीत हर भारतीय के दिल की धड़कन बन गई है।”

जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक ने कहा —
“ये सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं, ये नारी शक्ति की ताकत और देश की बदलती सोच का प्रतीक है।”

बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा —
“हमारी बेटियाँ अब हर मैदान में परचम लहरा रही हैं, यह गर्व और प्रेरणा दोनों का क्षण है।”

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने उत्साह जताते हुए कहा —“आज हर भारतीय बेटी में आत्मविश्वास दोगुना हो गया है। टीम इंडिया की ये जीत करोड़ों दिलों की जीत है।”

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कहा —“महिला क्रिकेट टीम ने देश की नई पहचान बनाई है। यह ‘नारी सशक्तिकरण’ का सशक्त उदाहरण है।”

भाजपा नेत्री सत्या साहू ने कहा —“इस जीत ने हर माँ-बेटी के चेहरे पर मुस्कान और गर्व का भाव ला दिया है।”

डौंडी-लोहारा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा —
“टीम इंडिया ने साबित कर दिया कि महिला शक्ति अगर ठान ले तो दुनिया झुके बिना नहीं रहती।”

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज ने कहा —
“देश की इन बेटियों ने हर बेटी को यह संदेश दिया है कि सपनों को साकार करना अब नामुमकिन नहीं।”

 बालोद से लेकर पूरे भारत तक गूंजा नारा — “जय हिंद, जय महिला शक्ति”

महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक जीत केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की हर उस बेटी की जीत है जो बड़े सपने देखती है। बालोद की महिला नेतृत्त्व ने इसे “नए भारत की नई पहचान” बताया और कहा कि यह जीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!