प्रदेश रूचि

“आपका अनुभव पूरे छत्तीसगढ़ के काम आएगा” — मुख्यमंत्री साय ने की यज्ञदत्त शर्मा की सराहना

बालोद / रायपुर। बालोद जिले के कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर आभार जताने पहुँचे।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “वन क्षेत्र में आपका अनुभव पूरे छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाकों के लिए उपयोगी साबित होगा। आपके नेतृत्व में लघु वनोपज नीति और सशक्त होगी, जिससे राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।”

इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि “बालोद के शिल्पी यज्ञदत्त शर्मा ने हमेशा वनांचल क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है। उनका अनुभव और समर्पण इस विभाग की ताकत बढ़ाएगा। यह पूरे बालोद जिले के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के नेता को इतना अहम पद मिला है।”

ठाकुर ने आगे कहा कि “कुछ लोग विभाग में जाकर सम्मान पाते हैं, लेकिन यज्ञदत्त शर्मा जैसे लोग विभाग को सम्मान दिलाते हैं। संगठन ने उन्हें कोयले की खान से हीरा बनाकर निखारा है, और अब उनका काम प्रदेश ही नहीं, देश में भी नई पहचान बनाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!