प्रदेश रूचि

डौंडी लोहारा में सरदार पटेल जयंती पर ‘Run For Unity’ मैराथन का आयोजन — युवाओं में दिखा जोश, देशभक्ति का उमंग

 

डौंडी लोहारा। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर डौंडी लोहारा में ‘Run For Unity’ कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल डौंडी लोहारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर में देशभक्ति और एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

मैराथन दौड़ स्थानीय गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर काली मंदिर, विवेकानंद चौक होते हुए संजय नगर तक निकाली गई। दौड़ में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, राष्ट्रभक्ति और सरदार पटेल के आदर्शों को प्रसारित करना था।

यह आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार पूरे भारत वर्ष में एक साथ आयोजित किया गया। डौंडी लोहारा में कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल के नेतृत्व में हुआ।

 

इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढ़ा, मंडल महामंत्री द्वय दुष्यंत गिरी व सोमेंद्र देशमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र टेकाम, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, महेन्द्र जायसवाल, प्यारे निषाद, धीरेन्द्र टांक, युवामोर्चा अध्यक्ष डोमेन्द्र देशमुख, दिलीप बाफना, उत्तम मालेकर, अजय बाफना, राजेन्द्र आर्दे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता-अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। और कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा  “एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, और सरदार पटेल उस ताकत के प्रतीक हैं,”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!