
लड्डुओं से तोला गया, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सबसे पहले नव नियुक्त उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के निवास स्थल पर पहुंचकर गाजे-बाजे के साथ उनका तिलक और वंदन किया। परिवार के सदस्यों ने आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर अपनी खुशी का इज़हार किया और आतिशबाज़ी कर शहर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
इसके बाद शर्मा के नेतृत्व में रैली के रूप में कार्यकर्ता गंजपारा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहाँ उनका पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। दुर्गा मंदिर और जलेश्वर महादेव में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश और बालोद जिले की खुशहाली की कामना की।

“यह पद बालोद को समर्पित करता हूँ” — यज्ञदत्त शर्मा
अपने स्वागत कार्यक्रम के दौरान यज्ञदत्त शर्मा ने कहा “पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह बालोद के लोगों के स्नेह और विश्वास का परिणाम है। मैं इस सम्मान और राज्यमंत्री के दर्जे को पूरे बालोद जिले को समर्पित करता हूँ।” उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनता की भावनाओं को समझते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है और यह सम्मान पूरे जिले की उपलब्धि है।

14 लाख संग्राहकों से जुड़ी है संस्था, बालोद में भी संभावनाएं
यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि राज्य लघु वनोपज संघ गांव और जंगलों से सीधे तौर पर जुड़ी संस्था है। इसमें 14 लाख संग्राहक, 10 हजार डायरेक्टर, 900 समितियां और लगभग 5 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बालोद जिले में भी इस दिशा में ठोस कार्य की संभावनाएं हैं। आमापारा और कुदरूपारा में तेंदूपत्ता फंड के जरिए स्थानीय लोगों के आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा सकता है।
यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि वर्तमान में लघु वनोपज न केवल वनवासियों के जीवन का आधार हैं, बल्कि प्रदेश की राजस्व व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आने वाले समय में जनजातीय वर्ग के उत्थान और उनकी उद्यमिता के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा संगठन और समाज ने जताई प्रसन्नता
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और नागरिकों ने इसे बालोद का सौभाग्य बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव, कृष्णकांत पवार, डॉ. प्रदीप जैन, सचिदानंद उपासने, विनोद कौशिक, अनिल बोहरा ,डब्लू शर्मा, स्वरूप राठी, अमित चोपड़ा, ओम प्रकाश शर्मा, अटल दुबे, भवानी शर्मा, संतोष शर्मा, मनोज चांडक, नितेश वर्मा, दिलीप गोलछा, राजू टुवानी, संजय चौधरी, जितेंद्र निर्मलकर, राजू पटेल, दीपक लोढ़ा, श्यामा यादव, सुनीता मनहर, छवि सर्वा, प्रितिबाला साहू, आशा पटेल, कमल पंपालिया, लोकेश श्रीवास्तव, संजय दुबे, खेमचंद गोयल, शशांक जैन, उमेश जैन, पवन टुवानी, किशोरभाई पटेल, प्रफुल पटेल, परमेश्वर राठी, मनीष टावरी, श्रवण टावरी, मनी नायर, अखिलेश तिवारी, वैभव रांखेचा, राहुल साहू, रौनक कत्याल, मनीष झा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता, महावीर तातेड़, लक्की चांडक, आशुतोष कौशिक, अविनाश कौशिक, रामरतन टावरी, आशीष शर्मा, मनीष पंकज व्यास, टिक्कू साहू, सुनील रतन बोहरा, धीरेंद्र बाघमार, मुरारी लाल चंदन, लोचन सिन्हा, विक्रम लालवानी, ताहिर ताज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

संगठन की मजबूती और बालोद का बढ़ता कद
राजनीतिक दृष्टि से यह नियुक्ति बालोद जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यज्ञदत्त शर्मा लंबे समय से संगठन में सक्रिय और क्षेत्र की राजनीति में प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं।
उनकी नियुक्ति से बालोद को न केवल प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है, बल्कि जिले की राजनीतिक साख और पहचान को भी नई ऊँचाई मिली है। जानकारों का मानना है कि लघु वनोपज संघ जैसे विभाग में जिम्मेदारी मिलना भाजपा के लिए ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेगा।
यज्ञदत्त शर्मा की नियुक्ति को लेकर बालोद में जिस तरह का उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला, वह इस बात का संकेत है कि जिले की राजनीति अब प्रदेश स्तर पर नई दिशा में आगे बढ़ रही है।




















