प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

किसान हित में बालोद प्रशासन सक्रिय — 24 से 26 अक्टूबर तक समिति स्तर पर होगा एग्रीस्टैक पंजीयन शिविर

बालोद।किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बालोद जिला प्रशासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 तथा 2024-25 के एग्रीस्टैक पोर्टल में शेष किसानों के पंजीयन हेतु विशेष समिति स्तरीय शिविरों का आयोजन किया है। यह शिविर जिलेभर में 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने अभियान मोड में यह पहल शुरू की है ताकि जिले के प्रत्येक किसान का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित किया जा सके। अपर कलेक्टर ने बताया कि इस विशेष शिविर के माध्यम से ऐसे किसान जो एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत हैं, लेकिन एग्रीस्टैक पोर्टल में उनका पंजीयन शेष है, उन्हें इस शिविर में शामिल कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी।

साथ ही, जिन किसानों की व्यक्तिगत जानकारी अधूरी है या अद्यतन नहीं हो सकी है, उनकी जानकारी भी शिविरों में अद्यतन की जाएगी। इस दौरान कृषि, सहकारिता और तकनीकी विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहेंगे ताकि किसी भी किसान को तकनीकी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर बालोद ने कहा कि — “प्रत्येक पात्र किसान का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन हमारी प्राथमिकता है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भविष्य की योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे और समय पर मिल सकेगा। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।”

कलेक्टर की इस पहल को जिलेभर के किसानों ने सराहा है। कृषि विभाग के अधिकारी भी इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करने में जुट गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!