प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, बालोद जिले में तैयारियां तेज़,इस बार इतने नए केंद्रों में शुरू होगी खरीदी

बालोद। जिले में इस वर्ष धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने खरीदी की संभावित तारीख तय कर दी है, जिसके मद्देनज़र जिला प्रशासन और सहकारी समितियों ने तैयारी तेज़ कर दी है। किसानों को अपनी उपज 14 नवंबर तक सुरक्षित रखनी होगी।

इस बार जिले में 144 सेवा सहकारी समितियों के तहत 160 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है। अब तक जिले के 1,36,717 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन करा लिया है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के अनुसार, जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे 31 अक्टूबर तक नज़दीकी सेवा सहकारी समिति में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इस वर्ष जिले में 22 नई सेवा सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इनमें दरबारी नवागांव, खपरी, चंदनबिरही, सनौद, पेंडरवानी, बम्हनी, ठेमाबुजुर्ग, नलकसा, सुरडोंगर, भर्रीटोला, खलारी, बिटाल, चिखली, झरनटोला, परसाडीह, भुरकाभाट, डुंडेरा, कमरौद, माहुद अ., सरेखा, तिलोदा और खोलझर शामिल हैं।

पिछले वर्ष धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हुई थी, जबकि इस बार एक दिन बाद यानी 15 नवंबर से शुरू होगी। प्रशासन ने सभी समितियों को समय रहते खरीदी केंद्रों की तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!