प्रदेश रूचि

तहसील साहू संघ डोंडी लोहारा चुनाव: बड़गांव क्षेत्र से परमानंद साहू पहली बार अध्यक्ष निर्वाचित

बालोद। तहसील साहू संघ डोंडी लोहारा के अध्यक्ष पद पर इस बार नया चेहरा सामने आया है। बड़गांव परिक्षेत्र से परमानंद साहू 205 मतों से विजयी हुए। परमानंद पूर्व में परिक्षेत्र अध्यक्ष रह चुके हैं और तहसील स्तर पर कई जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर शिवेंद्र बहादुर साहू (शिक्षक) 210 मतों से विजयी हुए, जबकि महिला उपाध्यक्ष के रूप में लोकेश्वरी गोपी साहू (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष) को 248 मत मिले। संगठन सचिव (पुरुष) पद पर युवराज साहू (जुन्नापानी) और महिला संगठन सचिव के रूप में निर्मला साहू भारी बहुमत से चुनी गईं।

साहू सदन डोंडी लोहारा में सुबह 10 बजे से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया शाम तक शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब 60 गांवों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन सचिव, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, आजीवन सदस्य और संरक्षक सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।

विजय के बाद परमानंद साहू ने समाज के वरिष्ठों और मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पहली बार सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन साल में समाज भवन का निर्माण उनकी प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही समाज को एकजुट और प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

चुनाव प्रक्रिया में जिला और तहसील के पर्यवेक्षक, वरिष्ठ सदस्य और विभिन्न गांवों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!