परेड के दौरान एमटी शाखा के शासकीय वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने चालकों से वाहनों के रखरखाव, फिटनेस और स्वच्छता पर चर्चा करते हुए नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर I Got कर्मयोगी और सशक्त ऐप की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों व कर्मचारियों से ऐप के इंस्टालेशन और उपयोगिता की समीक्षा की गई। साथ ही, इन डिजिटल टूल्स का नियमित उपयोग कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बीट अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्रीय जानकारी ली और उन्हें अपने बीट क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने तथा जनता से मजबूत समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
इस परेड में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा समेत जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।













