प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

धान तिहार में शासन-प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा, नई राइस मिल एसोसिएशन टीम ने की कलेक्टर से मुलाकात

बालोद। बालोद जिले में राइस मिल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई टीम में विजय मिश्रा को जिलाध्यक्ष और राकेश नाहटा को महासचिव नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी गठन के बाद पदाधिकारियों ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की और आगामी धान खरीदी महोत्सव में शासन-प्रशासन के साथ मिलकर समन्वयपूर्ण ढंग से कार्य करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी से भी मुलाकात कर मिल संचालन और खरीदी व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की।

नवनियुक्त कार्यकारिणी में मोहन भाई पटेल, अश्वनी चंद्राकर, मयंक खंडेलवाल, दीपचंद सांखला, मनोहर नाहटा और सुनील बरडीया को एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किया गया है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में रौशन साहू (मंत्री, प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन), दीपक उपाध्याय, प्रेम किरी, प्रियांक वैष्णव, ताराचंद सांखला, नरेन्द्र दीक्षित, विजय बेंगानी शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद पर सुभाष नाहटा, संजय बाफना, अंकित लाट और दिलीप पटेल को शामिल किया गया है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी विजय राठी को सौंपी गई, जबकि सहसचिव के रूप में निलेश नाहटा और आयुष चांडक अजित खंडेलवाल जिम्मेदार होंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मयंक खंडेलवाल (गुंडरदेही), उमेद साहू (पुरूर), विक्रम राणा (पुरूर), सागर सांखला (बालोद), आशीष साहू (बालोद), मुकेश भंसाली (बालोद) और अनवर तिगाला (बालोद) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, FCI प्रभारी के रूप में चन्देश नाहटा (बालोद), हर्षित जैन (लोहारा) और अनिल बाफना (बालोद) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवगठित टीम ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य जिले के मिलर्स की समस्याओं का समाधान, शासन के साथ बेहतर तालमेल और धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!