प्रदेश रूचि

शिवकुमार धरमगुड़े बने राज्य स्तरीय जूरी सदस्य,राज्योत्सव 2025 में करेंगे सर्वश्रेष्ठ मत्स्य कृषक का चयन

बालोद/देवरी। देवरी निवासी शिवकुमार धरमगुड़े को छत्तीसगढ़ शासन मछली पालन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा जारी आदेशानुसार राज्योत्सव वर्ष 2025 में प्रदत्त “श्रीमति बिलासा देवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार” हेतु गठित राज्य स्तरीय चयन समिति (जूरी) का सदस्य नामित किया गया है।

यह समिति राज्य के सर्वश्रेष्ठ मत्स्य कृषक का चयन करेगी। समिति में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव अध्यक्ष के रूप में, जबकि विभागाध्यक्ष मछली पालन विभाग, सचिव मत्स्य महासंघ, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मत्स्य महासंघ एवं संचालक मछली पालन विभाग सदस्य सचिव के रूप में शामिल हैं।

राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 8 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 12 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी।

शिवकुमार धरमगुड़े को राज्य स्तरीय जूरी में शामिल किए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत लाल मटियारा, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, देवेंद्र जायसवाल, विवेक वैष्णव सहित जिले व प्रदेश के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

नेताओं ने कहा कि “शिवकुमार धरमगुड़े का चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!