प्रदेश रूचि

डौंडी लोहारा भाजपा मंडल ने “वोकल फॉर लोकल” के तहत खरीदे मिट्टी के उत्पाद,आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ग्रामीण कुम्हारों को मिला सहयोग

बालोद/डौंडी लोहारा। भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को आगे बढ़ाते हुए ग्राम भेड़ी पहुंचकर कुम्हारों से मिट्टी से बने उत्पाद खरीदे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि मोदी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए जरूरी है कि लोग घरेलू उपयोग में भी स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं।

मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा, “ग्राम भेड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के कुम्हार अपनी मेहनत और परंपरागत कला से उपयोगी सामग्री बनाते हैं। हम सभी को उनकी हौसलाअफ़जाई करनी चाहिए। इस अभियान से स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहयोग तो मिलेगा ही, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।”

जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर ने भी कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा यह अभियान केवल वस्तुएं खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव-गांव में छुपी कला और हुनर को सम्मान देने का माध्यम है। जब स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा मिलेगा, तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।”

इस कार्यक्रम में बंटी चोपड़ा, जनपद उपाध्यक्ष जयलाल मालेकर, मंडल महामंत्री सोमेंद्र देशमुख और दुष्यंत गिरी, मंडल उपाध्यक्ष संदीप लोढ़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गैंदमल भंसाली और सुरेश देशमुख, सुभद्रा टांडेकर, महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष जसराज शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, धिरेन्द्र टांक, धीरज जैन, आरती संचेती, मनीराम बघेल, दिलीप बाफना, हिरेन्द्र गायकवाड, प्रीतम साहू, पूर्व पार्षद जिवराखन कौमार्य, माया ठाकुर, पार्षद सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलियारे, अनिता सिन्हा, भुवन लाल यादव, धर्मेन्द्र देवांगन, अजय बाफना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

भाजपा पदाधिकारियों का यह कदम स्थानीय कारीगरों को सीधा सहयोग देने और परंपरागत ग्रामीण कारीगरी को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!