प्रदेश रूचि

दिव्यांगजन सम्मान समारोह में बोले अतिथिगण – “दिव्यांगता नहीं, उनका जज्बा ही उनकी पहचान”

 

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला कार्यालय जुंगेरा में दिव्यांगजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सम्मिलित हुईं। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ भारत माता एवं पार्टी के पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया।

इस अवसर पर प्रतिभा चौधरी ने दिव्यांग व्यक्तियों को शाल और श्रीफल भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और अपनी सीमाओं के बावजूद उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा –
दिव्यांगता किसी व्यक्ति की पहचान नहीं है। हर व्यक्ति को समान अवसर मिलना चाहिए ताकि वे समाज का सम्मानित और सक्रिय सदस्य बन सकें। हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा ताकि कोई भी व्यक्ति उपेक्षित महसूस न करे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से यशवंत जैन (महामंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़), चेमन देशमुख (जिलाध्यक्ष भाजपा बालोद), पवन साहू, कृष्णकांत पवार (पूर्व जिलाध्यक्ष), वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव, तारिणी चंद्राकर (अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद), शाहिद खान (महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा), निशा योगी (जिला मंत्री), प्रेम साहू (जिला मंत्री), हरीश कटझरे (जिला कोषाध्यक्ष), सुरेंद्र देशमुख (जिला मंत्री), किशोरी साहू (पूर्व महामंत्री), सोमेश सॉरी, पार्षद गोकुल ठाकुर, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!