
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके एकात्म मानववाद, बौद्धिक प्रखरता और राष्ट्र निर्माण के विचारों को याद किया।आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी पर मंथनधमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधारों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जीएसटी पर केवल बातें कीं, लेकिन इसे लागू करने का साहस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया। उन्होंने कहा, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी में बदलाव कर आम जनता से लेकर व्यापारियों तक को राहत दी है। टैक्स दरों को 28% से घटाकर 18% और 12% से 5% तक लाना एक बड़ा कदम है।”रोहरा ने बताया कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने ‘गो वोकल फॉर लोकल’ अभियान को दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सवों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का सुझाव दिया।

दर्शन से धरातल तक: मोदी सरकार की नीतियां
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं। खूबचंद पारख ने कहा, “मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाओं के माध्यम से आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।” उन्होंने कहा कि आज गरीबों के खाते में सीधे पैसे पहुंच रहे हैं, मुफ्त इलाज मिल रहा है और पक्के घर दिए जा रहे हैं। यह साबित करता है कि अंत्योदय अब केवल दर्शन नहीं, बल्कि धरातल पर एक जीती-जागती हकीकत है।भविष्य का संकल्पजिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “दीनदयाल जी की जयंती केवल अतीत का स्मरण नहीं, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण का भविष्य संकल्प है, जहां अंत्योदय से समग्र विकास तक की यात्रा पूरी हो।” कार्यक्रम के अंत में महामंत्री सौरभ लुनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन साहू, कृष्ण कांत पवार, अभिषेक शुक्ला सहित जिले के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















