प्रदेश रूचि

सेवा पखवाड़े में कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष का संवेदनशील कदम,आदमाबाद वृद्धाश्रम पहुँचे, बुजुर्गों की खुशियों में शामिल हुए

बालोद।सेवा पखवाड़े के तहत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने आदमाबाद स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं—भोजन, इलाज, मनोरंजन और योगा कक्ष—का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान वृद्धजनों को फलों के पैकेट के साथ महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को कुर्ता-पायजामा भेंट किए गए। महिला वार्ड में रह रही शांति बाई और ललिता दीवान से भी कलेक्टर ने खास तौर पर बातचीत की।

बुजुर्ग कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष के अपनत्व भरे व्यवहार से भावुक हो उठे। कई की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!