Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद में निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की हरकत पर उठे सवाल, विभागीय कार्रवाई की सुगबुगाहट

बालोद। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने दो दिन पहले बालोद जिले के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जब वे गुण्डरदेही ब्लॉक के सिर्री प्राथमिक शाला पहुंचे तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के वक्त स्कूल समय में दो शिक्षक मोबाइल में व्यस्त पाए गए।

सूत्रों के मुताबिक, संयुक्त संचालक ने मौके पर ही दोनों शिक्षकों को फटकार लगाई और इसे गंभीर लापरवाही माना। मामला सीधे शिक्षा के अनुशासन और सरकारी सेवा आचरण से जुड़ा होने के कारण विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की पूरी संभावना जताई जा रही है।

खास बात यह है कि इस मामले में जब प्रदेशरुचि ने संयुक्त संचालक से फोन पर संपर्क कर उनकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, तो न तो कॉल रिसीव की गई और न ही कोई जवाब मिला।

सूत्रों की मानें तो विभाग जल्द ही इस मामले में कार्रवाई को लेकर आदेश जारी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!