प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सेवा और सादगी से खास बना चेमन देशमुख का जन्मदिन”…बच्चों संग भोज, बुजुर्गों का सम्मान… अनोखे अंदाज़ में मना जन्मदिन”

सेवा और सादगी से खास बना भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का जन्मदिन

बालोद। भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का जन्मदिन इस बार केवल जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा, सद्भावना और सादगी का भी उदाहरण बन गया।

जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने अपने गृहग्राम सुरेगांव के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ की। देशमुख बच्चों के बीच बैठे, उनसे बातें कीं और खुद हाथों से उन्हें भोजन परोसा। यह दृश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और माहौल में अपनापन घोल गया।

इसके बाद बालोद जिला भाजपा कार्यालय में माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाइयों से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ ने इसे किसी बड़े उत्सव में बदल दिया।

शाम होते-होते जश्न का रंग और गहरा गया जब देशमुख ने वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें आशीर्वाद का मान दिया।
कार्यक्रम में आए वक्ताओं ने उनके सहज स्वभाव, संगठन क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की और उनके लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

पूरे दिन का यह जन्मोत्सव एक नेता के उस चेहरे को सामने लाया जो भव्यता से नहीं, बल्कि सेवा और सादगी से लोगों का दिल जीत लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!