प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद: उत्कृष्ट LIC अभिकर्ताओं का सम्मान समारोह कल, नए पदाधिकारी लेंगे शपथ

बालोद – भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ, दल्ली राजहरा, 16 सितंबर 2025 को बालोद में एक भव्य “उत्कृष्ट अभिकर्ता सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम” का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन बालोद के न्यू बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें पूरे जिले के एलआईसी अभिकर्ता शामिल होंगे।

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य जीवन बीमा क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शतकवीर, एमडीआरटी (MDRT), सीओटी (COT), और गैलेक्सी क्लब जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाले अभिकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह आयोजन अभिकर्ताओं के समर्पण और मेहनत को एक मंच प्रदान करेगा।

सम्मान समारोह के बाद, अभिकर्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लियाफ़ी (अभिकर्ता संगठन) के ज़ोनल प्रेसिडेंट मोहम्मद सईद खान (अध्यक्ष – सेंट्रल ज़ोन, भोपाल) और रायपुर मंडल के सचिव सतीश शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बीमा जगत के कई दिग्गज और अनुभवी अभिकर्ताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है, जिससे यह आयोजन बीमा पेशेवरों के लिए एक यादगार अवसर बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!