प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले का बालाजी ट्रैवल्स की बस का जौनपुर में हुआ सड़क हादसा…हादसे में 4 यात्रियों की मौत तथा 9 घायल..

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा स्थित बालाजी ट्रैवल्स की स्लीपर बस, जो छत्तीसगढ़ के कांकेर, राजनांदगांव और आसपास के जिलों से धार्मिक यात्रा पर निकले करीब 50 यात्रियों को लेकर आई थी, रविवार देर रात यूपी के जौनपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

धार्मिक श्रद्धा में निकली यात्रा में सब कुछ हुआ खाक

यात्रियों ने अयोध्या, वाराणसी जैसे पावन स्थलों के दर्शन का उद्देश्य लेकर इस यात्रा को आरंभ किया था। परंतु, सिहीपुर क्रॉसिंग के पास बस का दाहिना हिस्सा एक ट्रेलर से टकरा गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बस ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

स्थानीय जिलों में शोक का माहौल

 कांकेर और राजनांदगांव जिलों में इस दुर्घटना की खबर मिलते ही गहरा शोक व्याप्त हो गया है। मृतकों और घायलों के परिवारों में चिंता और सदमा है। परजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने दुख संतप्त परिवारों के उनके परिजनों से संपर्क बनाने और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। अस्पताल में इलाजरत घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

राहत एवं जांच जारी

घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!