पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने बोरगाहन में किया भूमिपूजन
बालोद। गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोरगाहन (फुंडा) भरारीपाट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास की नई दिशा तय कर रही है। रजत जयंती वर्ष को खास बनाते हुए क्षेत्र में अधूरे काम पूरे किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 का विजन भी तय कर लिया गया है, जिसके जरिए राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि जिन निर्माण कार्यों का आज भूमिपूजन हुआ है, वे वर्षों से लंबित थे। पहले भरारीपाट में उनके प्रयास से 10 लाख की लागत से टीन शेड बनवाया गया था और आज जो भूमि पूजन हुआ है, वह भी उनके कार्यकाल की निधि से स्वीकृत कार्य है।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिमा देशलहरे, पूर्व सरपंच संत चंद्राकर, उपसरपंच सुनील चंद्राकर, भीखम साहू, खिलावन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने नवरात्रि में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के लिए भी पुष्पेंद्र चंद्राकर और जिला पंचायत अध्यक्ष को आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।




















