
कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सभी मंडलों से आए मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और कहा कि श्री राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होना न केवल एनडीए की राजनीतिक ताकत का प्रतीक है, बल्कि यह जनता के विश्वास और भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का भी परिचायक है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि राधाकृष्णन के अनुभव, सादगी और राष्ट्रभक्ति से देश को आने वाले समय में लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा –“भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा ज़िंदाबाद” पूरा कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के माहौल में संपन्न हुआ।




















