प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

KCC लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी… 34से अधिक गांवों के ग्रामीण बने शिकार, पुलिस जांच में जुटी”

बालोद।जिले के डौंडी और डौंडीलोहारा ब्लॉक के 34 से अधिक गांवों में करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों से केसीसी लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। सोमवार को 30 से अधिक पीड़ित ग्रामीण न्याय की गुहार लगाते हुए जिला मुख्यालय बालोद स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों का आरोप है कि दो व्यक्ति उनके गांव में आते थे और बैंक से मछली पालन, बकरी पालन, खेतों में तार लगाने, ट्रैक्टर दिलाने और डबरी बनवाने जैसे कामों के लिए केसीसी लोन दिलाने का भरोसा दिलाते थे। लेकिन लोन की राशि सीधे गांव के ही एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा दी जाती थी। उसके बाद खाते का चेक और सिम कार्ड अपने पास रखकर रकम निकाल ली जाती थी। किसी ग्रामीण से 5 लाख तो किसी से 7 लाख रुपये तक की ठगी की गई।

ग्राम किल्लेकोड़ा निवासी वेद कुमार ने कहा – “हमसे कहा गया था कि बैंक से लोन मिलेगा और उससे खेतों में तार लगेगा। लेकिन जब पैसा खाते में आया तो वह हमारे हाथ तक नहीं पहुँचा। पूरा पैसा निकाल लिया गया।”

वहीं ग्राम संबलपुर के ढाल सिंह कोठारी ने आरोप लगाते हुए कहा – “गांव के नाम पर और हम लोगों के विश्वास का फायदा उठाकर ठगी की गई है। न तो हमें ट्रैक्टर मिला, न डबरी बनी, बल्कि कर्ज का बोझ अब हमारे सिर पर चढ़ गया है।”

ग्रामीणों का कहना है कि ठगी की वजह से वे कर्ज में डूब गए हैं और अब बैंक किस्त वसूलने का दबाव बना रहा है।

मामले पर एएसपी मोनिका ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा – “ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सभी पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

गांव-गांव घूमकर लोन दिलाने का सपना दिखाकर ठगी करने का यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों को अब पुलिस जांच से न्याय की उम्मीद है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!