Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

गणेश  चतुर्दशी पर बालोद में आस्था का उत्सव, हवन-पूजन और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बालोद। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में गणेश चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। शनिवार को गणेश पंडालों और मंदिरों में दिनभर हवन-पूजन का आयोजन हुआ। हवन पूर्णाहुति के बाद शिव मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति, नया बस स्टैंड गणेश पंडाल और मौर्या मंडल स्वयंभू गणेश मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुबह से ही कई जगहों पर हवन शुरू हो गया था, जो देर शाम तक चलता रहा। नगर के प्रमुख गणेश मंदिरों में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया और भक्तों ने आहुति अर्पित की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरों, पंडालों और मंदिरों में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया।

विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

शिव मित्र मंडल, मौर्या मंडल और नया बस स्टैंड गणेशोत्सव समिति की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति द्वारा लगातार 14वें वर्ष आयोजित भंडारे में दूर-दराज़ से आए भक्तों और यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर में जगह-जगह गूंजते रहे “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने उपवास रखकर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। कई छोटे गणेश पंडालों में शनिवार को ही प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। वहीं, बालोद नगर में 9 सितंबर को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए गणेश समितियों ने डीजे साउंड, धुमाल और बैंड पार्टी की बुकिंग कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!