प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले के 592 वेटलैंड की होगी ग्राउंड ट्रूथिंग, विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश

बालोद।बालोद जिले में वेटलैंड संरक्षण की बड़ी पहल शुरू हो गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने साफ कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तेजी से काम करें, ताकि जिले में चिन्हित वेटलैंड की ग्राउंड ट्रूथिंग और बाउंड्री डिमार्केशन समय पर पूरा हो सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि छत्तीसगढ़ राज्य वेटलैंड प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार जिले के 2.25 हेक्टेयर से बड़े लगभग 592 वेटलैंड का सर्वे किया जाएगा। इन आर्द्रभूमियों को नियमों के तहत संरक्षित और संवर्धित किया जाना है।

इस काम को पूरा करने के लिए राजस्व, वन, जल संसाधन, पंचायत और मत्स्य पालन विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलवार समयसारणी बनाकर तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, नूतन कंवर सहित सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!