बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों ने जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्साह भर दिया है। आम आदमी, किसान, व्यापारी और उद्योग जगत को बड़ी राहत देने वाले इन सुधारों का भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख
“मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कर वसूली नहीं बल्कि जनता की जिंदगी आसान बनाने के मिशन पर काम कर रही है। दूध, पनीर, रोटियों से लेकर दवाइयों तक पर जीएसटी जीरो कर आम आदमी को बड़ी राहत दी गई है।”
भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन
“यह नेक्स्ट-जेनरेशन रिफॉर्म्स हैं। छोटे कारोबारियों और एमएसएमई को अब असली ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ मिलेगा। ये फैसले भारत की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देंगे।”
पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू
“मोदी जी ने गरीब और किसान का दर्द समझा है। दवाइयों पर टैक्स खत्म करना ऐतिहासिक फैसला है। अब गरीब से गरीब परिवार भी बिना बोझ के अपना इलाज करा सकेगा। किसानों के साथ-साथ आम मरीज को यह कदम नई उम्मीद देगा।”
वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश यादव
“जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण की शुरुआत व्यापारी वर्ग के लिए गेमचेंजर साबित होगी। अब विवाद वर्षों तक लटके नहीं रहेंगे बल्कि शीघ्र समाधान मिलेगा। टैक्स ढांचे में पारदर्शिता आने से व्यापारियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।”

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर
“ग्रामीण इलाकों और किसानों को कृषि मशीनरी व उर्वरक पर टैक्स घटने से सीधा लाभ होगा। इससे खेती की लागत कम होगी।”
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी
“महिलाओं को घरेलू सामान पर राहत मिलना मोदी सरकार की संवेदनशीलता का सबूत है। रसोई का खर्च हर परिवार का सबसे बड़ा बोझ होता है, उस बोझ को कम करने का काम इस सुधार ने किया है। यह बदलाव सीधे हर घर की महिला तक पहुंचेगा।”
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा
“महिलाओं और परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ेगा। हर महीने की घरेलू जरूरतों का खर्च कम होना बड़ी राहत है। रसोई से लेकर बच्चों की जरूरतों तक, हर जगह यह सुधार परिवार का बोझ हल्का करेंगे।”
जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक
“स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी खत्म करना महिलाओं और परिवारों के लिए सबसे बड़ी राहत है। बीमारी की स्थिति में अब बीमा खरीदना और क्लेम करना आसान होगा। इससे परिवार सुरक्षित होंगे और स्वास्थ्य का खर्च बोझ नहीं बल्कि सुविधा बनेगा।”

भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया
“यह सुधार केवल कर प्रणाली तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर वर्ग को ताकत देंगे। युवा और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है।”
भाजपा जिला महामंत्री एवं किसान नेता राकेश (छोटू) यादव
“मोदी सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। कृषि मशीनरी, खाद और बीज पर जीएसटी घटाने से खेती की लागत सीधे कम होगी। पहले किसान अपनी उपज से जितना कमाते थे, उसका बड़ा हिस्सा खेती की तैयारी और दवाइयों पर खर्च हो जाता था, लेकिन अब यह बोझ कम होगा। यह सुधार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।”
डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम
“ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोगों के लिए यह सुधार सीधा राहत देने वाले हैं। गांवों में रहने वाला आम परिवार भी अब आसानी से जरूरी सामान खरीद पाएगा। किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार सभी के जीवन स्तर में बदलाव आएगा।”
नगर पालिका परिषद बालोद उपाध्यक्ष कमलेश सोनी
“सरकार ने मंहगाई पर सीधा प्रहार किया है। जरूरी सामान से लेकर आम जरूरत की वस्तुएँ अब पहले से सस्ती होंगी। जनता की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा और लोगों को वास्तविक राहत मिलेगी।”

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे
“राइस मिल और कृषि आधारित उद्योग लंबे समय से कर संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। जीएसटी ढांचे में आई सरलता से जहां कामकाज सुगम होगा वहीं किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह सुधार कृषि और उद्योग दोनों को मजबूती देंगे।”
देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव
“छोटे दुकानदार और व्यापारी अब चैन की सांस लेंगे। टैक्स स्ट्रक्चर जितना सरल होगा, व्यापार उतना फलेगा। यह सुधार छोटे बाजारों को मजबूत करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देगा। गांव और कस्बों के दुकानदारों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।”
बालोद के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि 56वीं जीएसटी परिषद की सिफारिशें केवल टैक्स घटाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर वर्ग को सीधी राहत देने वाली हैं। इन फैसलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी सरकार “सिंपल टैक्स, बेस्ट टैक्स” की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे आम आदमी की जिंदगी आसान होगी, किसानों का बोझ घटेगा और छोटे-बड़े कारोबार को नई ऊर्जा मिलेगी।
“आम आदमी से उद्योग तक राहत: 56वीं जीएसटी परिषद बैठक में दरों में ऐतिहासिक कटौती”
नोट :- सम्मानित वेब पोर्टल/समाचार पत्र से जुड़े साथी कृपया खबर चोरी ना करे या खबर को (प्रदेश रुचि) साभार के साथ प्रकाशित करे।




















