Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद DMF बैठक में बड़ा निर्णय: जनहित में 60-40 अनुपात से खर्च होगी निधि, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को गोद लिया

जिला खनिज न्यास समिति की बैठक: शिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस, जनप्रतिनिधियों ने गोद लिए कुपोषित बच्चे

बालोद। जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) की शासी समिति की बैठक आज कलेक्टर और संस्थान की अध्यक्ष दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद भोजराज नाग, विधायक डौंडी लोहारा अनिला भेड़िया, विधायक संजारी-बालोद संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर समेत जिले के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। साथ ही सितंबर 2024 और फरवरी 2025 में स्वीकृत कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। सदस्यों ने खासतौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क निर्माण जैसे आवश्यक कार्यों पर DMF राशि का प्राथमिकता से उपयोग करने पर जोर दिया।

कुपोषण मुक्ति अभियान में नई पहल

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कुपोषण मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए व्यक्तिगत जिम्मेदारी भी निभाई। सांसद भोजराज नाग, विधायक अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा और जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने एक-एक कुपोषित बच्चे को गोद लेकर उनके पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी उठाई।

सांसद ने दी अपील

सांसद भोजराज नाग ने कहा कि DMF की निधि का उपयोग सीधे प्रभावित क्षेत्रों के लोगों तक लाभ पहुंचाने में होना चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर बालोद को विकसित जिले के रूप में आगे बढ़ाने की अपील की। साथ ही कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे कुपोषण मुक्ति अभियान और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की सराहना भी की।

कलेक्टर का संदेश

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि DMF राशि का उपयोग शासन की मंशा के अनुरूप जनहित और प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय मांग और जरूरतों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

60-40 अनुपात में होगा उपयोग

बैठक में जानकारी दी गई कि DMF निधि का 60 प्रतिशत हिस्सा पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा। शेष 40 प्रतिशत राशि भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रयुक्त होगी।

अन्य अनुमोदन

बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण, वित्तीय वर्ष 2023-24 के सीए ऑडिट प्रतिवेदन को DMF पोर्टल पर अपलोड करने, विजन डॉक्यूमेंट तथा नए नामांकित सदस्यों का अनुमोदन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!