प्रदेश रूचि

कड़ी मेहनत और समर्पण का मिला फल, बालोद के दो शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित..कलेक्टर ने दी बधाई

 

बालोद।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राज्यपाल पुरस्कार 2025 के लिए चयनित जिले के दो शिक्षकों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दीं। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घोटिया के व्याख्याता नरोत्तम सिंह यादव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी लोहरा की व्याख्याता ऐनुका सार्वा का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया।

कलेक्टर ने दोनों शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। सभाकक्ष में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी कलेक्टर दिव्या मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पौधा भेंट किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, नूतन कंवर, डीएमसी अनुराग त्रिवेदी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!