प्रदेश रूचि

चेन्‍नई में वित्त मंत्री से मुलाकात, टैक्स व्यवस्था में राहत की मांग – पहल का स्वागत

 

चेन्‍नई/बालोद। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के प्रतिनिधिमंडल ने चेन्‍नई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से मुलाकात कर टैक्स व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान उपाध्यक्ष एन. रघुनाथन, तमिलनाडु स्टेट चेयरमैन के. वेंकटेशन, टैक्सेशन कमेटी चेयरमैन पी. एस. रविंद्रन और नमक्कल सेंटर चेयरमैन वी. एस. तेनारासु मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए टैक्स को इनवॉइस जारी करने के बजाय ‘रसीद के आधार’ पर वसूलने की मांग की। साथ ही एक कॉम्पोजिट स्कीम लागू करने का भी सुझाव दिया गया। वित्त मंत्री ने साफ कहा कि मौजूदा प्रैक्टिस में बदलाव संभव नहीं है, लेकिन अन्य सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

नमक्कल सेंटर चेयरमैन के प्रयास से कम समय में यह मुलाकात संभव हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष तौर पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कांबोह और कार्यकारी सचिव के सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आभार जताया और आगे दिल्ली में इस पहल को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस पहल पर बालोद कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे कॉन्ट्रेक्टरों की पुरानी मांगों को मजबूती मिलेगी और टैक्स को लेकर आ रही दिक्कतों से राहत की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!