प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भिक्षा पर जीवनयापन करने वाली महिला की जमापूंजी चोरी, मकान बेचकर रखे थे रुपये..देवरी क्षेत्र अंतर्गत इस गांव का मामला

नाहंदा की बुजुर्ग महिला के घर से ढाई लाख की चोरी, तीजा पर्व मनाने गई थी बाहर

बालोद। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम नाहंदा में एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वैष्णव समुदाय से जुड़ी महिला, जो भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करती हैं, उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 2 लाख 54 हजार रुपये नगद पार कर दिए।

जानकारी के अनुसार महिला ने पिछले महीने ही अपना मकान बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपये नगद प्राप्त किए थे। रकम को उन्होंने घर के एक बड़े टीन के बक्से और एक थैले में सुरक्षित रखा था। इसके अलावा उनके पास करीब 4 हजार रुपये भी अलग से रखे हुए थे।

25 अगस्त को महिला तीजा पर्व मनाने के लिए गांव से बाहर चली गई थीं। जब 27 अगस्त की शाम वे लौटीं तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। भीतर जाने पर बक्से का ताला और कुंदा भी उखड़ा मिला। बक्से व थैले में रखे कुल 2 लाख 54 हजार रुपये पूरी तरह गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और कोटवार को बताया गया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!