प्रदेश रूचि

खैरबना और कांदुल के ग्रामीणों का चक्काजाम, सड़क निर्माण और बिजली समस्या को लेकर जताया आक्रोश

 

बालोद। ग्राम पंचायत कांदुल से खैरबना तक सड़क निर्माण और लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या को लेकर सोमवार को कांदुल और खैरबना ग्राम के ग्रामीणों ने गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर कांदुल अटल चौक के पास चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से वे सड़क निर्माण और बिजली समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि खैरबना गांव शहीद की स्मृति से जुड़ा हुआ है, इसके बावजूद इस क्षेत्र के विकास पर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने इसे शहीदों का अपमान बताते हुए नाराजगी जताई और आक्रोश व्यक्त करते हुए चक्काजाम किया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। हालांकि ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। चक्काजाम के कारण गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!