दिल्ली।बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की अहम बैठक में एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। लंबे विचार-विमर्श के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को एनडीए का उम्मीदवार घोषित किया गया। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्लियामेंट्री बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, के. लक्ष्मण, सर्वानंद सोनोवाल, सुधा यादव और सत्यनारायण जटिया भी मौजूद रहे।
राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर
20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में जन्मे सी.पी. राधाकृष्णन संगठनात्मक क्षमता और मजबूत राजनीतिक समझ के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है। अब एनडीए ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी के लिए चुना है।
धनखड़ के इस्तीफे से खाली हुई सीट
74 वर्षीय जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे पत्र में लिखा था कि चिकित्सीय सलाह का पालन करने और स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने के लिए वे तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।
9 सितंबर को होगा चुनाव
भारत निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। यदि मुकाबला हुआ तो 9 सितंबर 2025 को संसद भवन के प्रथम तल पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
उपराष्ट्रपति का चुनाव एक विशेष Electoral College द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के निर्वाचित व मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। चुनाव Proportional Representation System by Single Transferable Vote पद्धति से गुप्त मतदान द्वारा होता है। निर्वाचित उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति शपथ दिलाते हैं।
राधाकृष्णन का भावुक आभार
एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, संसदीय बोर्ड और एनडीए सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा—
“My heartfelt thanks to our beloved People’s Leader, Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji, Hon’ble Home Minister Shri Amit Shah Ji, Hon’ble BJP President Shri J.P. Nadda Ji, NDA partners and all Parliamentary Board members for choosing me as their Vice Presidential Candidate. I am moved and touched beyond words for the confidence they have in me. I assure to work hard for the Nation until my last breath. Jai Hind!”
https://x.com/CPRGuv/status/1957106395574358235?t=DCcgDRqTvvu7rsZQ5mOICw&s=19




















