Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

राकेश यादव की पहल- पर्यटन और नगरीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंत्री केदार कश्यप को सौंपा गया मांगपत्र

बालोद। संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता राकेश यादव लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिले की जरूरतों और जनता की समस्याओं को लेकर वे अलग-अलग विभागों के मंत्रियों, उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री तक से मुलाकात कर चुके हैं। इन्हीं जनसेवी प्रयासों की कड़ी में, छत्तीसगढ़ के वन, जल संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप के बालोद आगमन पर उन्होंने जिले के लिए एक विस्तृत मांगपत्र सौंपा।

पर्यटन को बढ़ावा देने की बड़ी मांग
मांगपत्र में सबसे अहम सुझाव पर्यावरण पार्क को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का रहा। राकेश यादव ने कहा कि जिलेभर से यहां आने वाले सैलानियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पार्क परिसर में कैन्टीन और 5 नगर कॉटेज का निर्माण जरूरी है, ताकि पर्यटक ठहराव और भोजन की सुविधा के साथ बालोद की खूबसूरती का आनंद ले सकें।

नगर विकास और व्यापारिक सुविधा पर जोर
ज्ञापन में गुरूर नगर के वन परिक्षेत्र कार्यालय को नगर पंचायत गुरूर को हस्तांतरित करने की मांग की गई, जिससे “पालिका बाजार” योजना को मूर्त रूप देकर नगर में अधिक दुकानों और पार्किंग की व्यवस्था हो सके।

इसी तरह, बालोद नगर के पुराने बस स्टैंड स्थित पूर्व वन परिक्षेत्र कार्यालय (जंगल चौकी) को नगर पालिका परिषद को सौंपने का प्रस्ताव रखा गया। योजना के तहत यहां 100 से अधिक दुकानों और पार्किंग सुविधा का निर्माण होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और नगर की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

मंत्री से मिला सकारात्मक आश्वासन
मंत्री केदार कश्यप ने राकेश यादव के सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिया।

राकेश यादव का यह प्रयास क्षेत्र में न केवल पर्यटन और व्यापार को गति देगा, बल्कि नगरीय सुविधाओं में भी बड़ा सुधार लाएगा। उनकी यह सक्रियता एक बार फिर साबित करती है कि वे विकास कार्यों के लिए लगातार संघर्षरत और प्रतिबद्ध जनसेवक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!