प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

National News:-5 लाख से ज्यादा युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का चौथा संस्करण शुरू

नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का चौथा संस्करण लॉन्च कर दिया है। इस साल देशभर में 5 लाख से अधिक युवाओं ने स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया है, जो लोगों को तिरंगा फहराने और इसके महत्व को समझाने के लिए प्रेरित करेंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक भावनात्मक आंदोलन है, जो 140 करोड़ भारतीयों को राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों के तले जोड़ता है। इसका मकसद देशभक्ति की भावना जगाना, नागरिक गौरव बढ़ाना और तिरंगे के महत्व को नए सिरे से लोगों के दिलों में बसाना है।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने अभियान की रूपरेखा पेश की, जबकि गृह मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभागों में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

‘हर घर तिरंगा’ का लक्ष्य है कि हर भारतीय अपने घर, कार्यालय या सार्वजनिक स्थान पर गर्व के साथ तिरंगा फहराए और #HarGharTiranga के साथ अपनी तस्वीरें और कहानियां सोशल मीडिया पर साझा करे।

पिछले तीन सालों में यह पहल एक जन आंदोलन में बदल चुकी है, जिसने स्वतंत्रता दिवस को विविधता में एकता के राष्ट्रीय उत्सव का रूप दे दिया है। 2025 का संस्करण और भी बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय भावना और गौरव को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!