
इस पहल के बाद आबकारी विभाग ने टीम गठित कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब शराब दुकानों के बाहर फैला प्लास्टिक कचरा हटाने और इसके इस्तेमाल को रोकने की दिशा में सख्ती बरती जा रही है।
श्रद्धा ने कहा कि शराब दुकानों के पास से गुजरते वक्त सड़क, नालियों और आसपास केवल प्लास्टिक के डिस्पोजल और पाउच उड़ते नजर आते हैं, जो पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है और धरती को बंजर बना रहा है। इस दिशा में जिला प्रशासन की कार्रवाई स्वागत योग्य है।




















