प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में सफारी कार में लगी भीषण आग, परिवार के छह सदस्य बाल-बाल बचे

बालोद। रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लौट रहे एक परिवार की टाटा सफारी कार शनिवार शाम आग की चपेट में आ गई। घटना में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, लेकिन गाड़ी में सवार छह लोग समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए।

घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कोटगांव के पास शाम करीब 7:30 बजे हुई। ग्राम सिकोसा निवासी चंद्रिका देवांगन के घर रक्षाबंधन पर उनकी बेटी-दामाद सहित मेहमान आए थे। दोपहर में सभी रिश्तेदार अर्जुन्दा गए थे और वापसी में जैसे ही वे कोटगांव के करीब पहुंचे, कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वाहन में आग भड़क उठी।

कार चालक सहित सभी छह सवारियों ने तुरंत गाड़ी रोककर बाहर छलांग लगाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चंद मिनटों में लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और आधे घंटे में कार जलकर खाक हो गई।

सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन तब तक आग ने इतनी तेजी पकड़ ली थी कि वाहन बचाना संभव नहीं रहा। पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!