प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रक्षाबंधन पर जिले में उल्लास, उमंग और भावनाओं का संगम – जिला जेल में भी भाई-बहन के रिश्ते का अनूठा उत्सव

बालोद। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शनिवार को जिलेभर में पारंपरिक उत्साह और स्नेह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में बहनों ने पूजा की थाल सजाकर भाइयों के माथे पर टीका, पीला अक्षत लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को कपड़े, ज्वेलरी और अन्य उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।


शहर के सदरबाजार समेत विभिन्न बाजारों में सुबह से ही मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और राखियों की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाएं जमकर खरीदारी करती दिखीं और दिनभर पूरे शहर-गांव में रौनक बनी रही। कई स्थानों पर पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

उप जेल में भाई-बहन के मिलन का भावुक दृश्य
जिला मुख्यालय के जिला जेल में भी रक्षाबंधन का विशेष आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे से ही मुलाकात कक्ष के बाहर लंबी कतारें लग गईं। सौ से अधिक बहनों ने अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए पंजीयन कराया। जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था करते हुए पहचान पत्र जांच, मिठाई की तलाशी और मुलाकात के लिए निर्धारित समय तय किया।


जेल में भाइयों को देखकर कई बहनें भावुक होकर रो पड़ीं, तो भाइयों की आंखें भी नम हो गईं। बहनों ने राखी बांधते हुए भाइयों से सही रास्ते पर चलने और रिहा होने के बाद एक अच्छे नागरिक की तरह जीवन बिताने का आग्रह किया। भाइयों ने भी बहनों से परिवार का हाल-चाल जाना और वचन दिया कि वे जीवन में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे जिससे उन्हें जेल आना पड़े।

भाजपा मंडल का विशेष कार्यक्रम
रक्षाबंधन के मौके पर जुंगेरा भाजपा मंडल की बहनों ने भी उप जेल पहुंचकर कैदी भाइयों के साथ यह पर्व मनाया। उन्होंने भाइयों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और राखी बांधी। इस अवसर पर बहनों ने संदेश दिया कि जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज में सम्मान के साथ जीना ही सच्चा रक्षासूत्र है।
इस दौरान जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष टोमन साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश सिंन्हा, जनपद सदस्य गण टेमन साहू, सतीश भेड़िया, भुवनेश्वरी चंद्राकर, माहेश्वरी ठाकुर, ममता साहू, मंडल मंत्री मोहनी देवांगन, उपाध्यक्ष इंदु पवार, महिला मोर्चा तपेश्वरी उंड्रे, ज्योति कल्याण सोनवानी समेत मंडल और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रक्षाबंधन का यह दिन जिले में न केवल उत्सव और खरीदारी की रौनक लेकर आया, बल्कि जेल की दीवारों के भीतर भी भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और भावनाओं का अनमोल संदेश छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!