कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जनपद सदस्य प्रभा नायक, भुनेश्वरी चंद्राकर, भगवती उईके, ममता साहू, पार्षद गिरजेश गुप्ता और हरिश कटक्षरे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बताया गया कि यह अभियान अब केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप ले चुका है। हर गांव और मोहल्ले में लोग तिरंगा फहराने और सफाई में भागीदारी के लिए आगे आ रहे हैं। देशभक्ति और नागरिक चेतना की मिसाल पूरे जिले में देखने को मिल रही है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने जानकारी दी कि 8 से 15 अगस्त तक हर गांव, वार्ड और स्कूल में तिरंगा रैली, प्रेरक भाषण, श्रमदान, संकल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, रंगोली, निबंध, क्विज़, तिरंगा राखी निर्माण और पत्र लेखन जैसे कार्यक्रम होंगे। सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ-साथ तिरंगा सजावट भी की जाएगी। स्कूलों में तिरंगे के महत्व पर आधारित जागरूकता अभियान चलेगा, जिससे बच्चों में देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस महाअभियान से जुड़ें, अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वच्छता के प्रति संकल्प लें। यह अवसर न सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का है, बल्कि अपने कर्तव्यों को निभाने का भी।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ, शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।




















