Skip to main content

प्रदेश रूचि

‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ कार्यशाला में मुख्य वक्ता रहे यशवंत जैन, शहीदों को सम्मान और चौकों पर देशभक्ति गीत की रूपरेखा बनी

‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान को लेकर रायपुर में भाजपा की जिला कार्यशाला, शहीद परिवारों को सम्मान और 101 चौकों पर देशभक्ति गीत बजाने की तैयारी

रायपुर,  — आज रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में ‘मोर तिरंगा मोर अभिमान’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

कार्यशाला में रायपुर के विधायक राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व सांसद सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष केदार गुप्ता, पूर्व महापौर संजय श्रीवास्तव और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन सहित संगठन के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला में विशेष रूप से बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा “आजादी के पर्व को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखें, बल्कि हर कार्यकर्ता इसे जनभावना और राष्ट्रगौरव से जोड़कर मनाए। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, ये भारत की आत्मा है।”
उनका यह सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

कार्यशाला के प्रमुख निर्णय:

शहीद परिवारों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा, ताकि उनका बलिदान समाज के सामने प्रेरणा बन सके

रायपुर के 101 प्रमुख चौकों पर देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो

हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं में सांस्कृतिक आयोजन, प्रभात फेरी, और सोशल मीडिया के जरिए जन-जागरूकता को लेकर विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई

कार्यशाला में सभी मंडल अध्यक्षों और वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और 11 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक तक इस अभियान की भावना को पहुंचाएं।

कार्यशाला का माहौल पूरी तरह ऊर्जा से भरा रहा और हर कार्यकर्ता ने आजादी के इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!