Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद कोर्ट से फरार हुआ हत्या का आरोपी, 2 किलोमीटर दूर महिला कॉलेज के पास पकड़ा गया

बालोद। जिला सत्र न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया हत्या का आरोपी मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक शहर में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आरोपी को करीब दो किलोमीटर दूर महिला कॉलेज के पास से पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूर थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी प्रवीण कुमार को न्यायालय में पेशी के लिए बालोद कोर्ट लाया गया था। पेशी पूरी होने के बाद, वह हथकड़ी का लॉक खोलकर पुलिस को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया।

अचानक कैदी के भाग जाने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और संभावित इलाकों में सर्च अभियान चलाया। आखिरकार, आरोपी को महिला कॉलेज के पास दबोच लिया गया, जहां से उसे दोबारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

हालांकि आरोपी के भागने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही साफ तौर पर उजागर हुई है, लेकिन फिलहाल किसी तरह की विभागीय जांच या कार्रवाई की घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!