Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

जमीन पर उतरकर काम का जायजा ले रहीं कलेक्टर दिव्या मिश्रा, कोरगुड़ा में पीएम आवास और बटेरा में मॉडल आंगनबाड़ी निर्माण का निरीक्षण

बालोद।डौंडीलोहारा ब्लॉक के दौरे पर निकलीं कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बुधवार को कोरगुड़ा और बटेरा गांव में सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों की गुणवत्ता और प्रगति की जांच की और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

कोरगुड़ा में कलेक्टर ने हितग्राहियों चिंटूराम और कृष्णाराम से बातचीत की और उन्हें मिली राशि का सही उपयोग कर मजबूत और बेहतर आवास बनाने की समझाइश दी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोख्ता गड्ढा बनवाना अनिवार्य होगा, इसके बिना आवास की अंतिम किश्त जारी नहीं की जाएगी।

 

इसके बाद मिश्रा गांव बटेरा पहुंचीं, जहां मनरेगा, महिला एवं बाल विकास और डीएमएफ फंड से बन रहे मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के बचे हुए कामों को तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे 15 अगस्त तक लोकार्पित किया जाए।

इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम शिवनाथ बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!