Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

भाजपा जिला नेतृत्व की मौजूदगी में तीर्थयात्रियों का सम्मान, सरकार की योजना को मिली सराहना

बालोद।छत्तीसगढ़ सरकार की “तीर्थ दर्शन योजना” के तहत आज बालोद जिले के गुरुर विकासखंड से अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं का एक दल रवाना हुआ। इस भावपूर्ण अवसर पर जिला मुख्यालय से श्रद्धालुओं को मंगलकामनाएं देते हुए उन्हें विदा किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की कामना की।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने कहा, “विष्णुदेव जी के नेतृत्व में संचालित यह योजना न केवल बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक यात्रा का अवसर दे रही है, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सराहनीय माध्यम भी बन रही है।”

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री यशवंत जैन ने कहा, “हमारे बुजुर्गों का तीर्थ दर्शन वर्षों पुरानी आस्था से जुड़ा हुआ विषय है। राज्य सरकार द्वारा इसे योजनाबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाना वास्तव में अभिनंदनीय कदम है।”

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों को यात्रा संबंधी सभी आवश्यक जानकारी और सुविधाएँ प्रदान कीं। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालु इस योजना के तहत निशुल्क यात्रा कर रहे हैं, जिसमें आवास, भोजन व चिकित्सा जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।

श्रद्धालुओं के चेहरों पर तीर्थयात्रा की प्रसन्नता और सरकार के प्रति आभार स्पष्ट रूप से झलक रहा था। यह योजना समाज के उन वर्गों तक आध्यात्मिक आनंद पहुँचाने का कार्य कर रही है, जो संसाधनों के अभाव में अब तक वंचित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!