Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बरसात और राखी से पहले बालोद में फूड सेफ्टी ड्राइव तेज़,150 खाद्य सामग्री की जांच,20 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए… दो दुकानों को नोटिस

खाद्य सुरक्षा अभियान तेज़, 20 से ज्यादा सैंपल भेजे गए जांच के लिए
चलित प्रयोगशाला से 150 खाद्य सामग्री की मौके पर जांच, दो दुकानों को नोटिस

बालोद। रक्षाबंधन और बरसात के मौसम को देखते हुए बालोद जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और चाट गाड़ियों की नियमित जांच की जा रही है। इस दौरान साफ-सफाई बनाए रखने, खुले में खाना न रखने और बासी भोजन परोसने से बचने की सख्त हिदायत दी गई है।

अभी तक अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खोवा बर्फी, मिनी पेड़ा, पनीर, पकाया चावल, बूंदी रायता, समोसा, ग्रेवी, पकी सब्जी, आटा, लेक्टोजेन (इन्फेंट फूड), रसगुल्ला, दाल, चिकन बिरयानी, डोसा बैटर और नारियल चटनी सहित 20 से अधिक खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए रायपुर स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

चलित प्रयोगशाला वाहन के जरिए शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मौके पर ही 150 से ज्यादा खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से मिक्सचर को खराब पाए जाने पर नष्ट कराया गया, वहीं दो दुकानों को नोटिस भी जारी किया गया है।

साथ ही जिले के 100 से ज्यादा खाद्य कारोबारियों को FSSAI (फॉस्टैक) के तहत प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि वे तय मानकों के अनुसार साफ-सुथरे और सुरक्षित तरीके से काम करें।

खाद्य विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे खाने-पीने की चीज़ें खरीदते समय सावधानी बरतें और कोई गड़बड़ी दिखे तो इसकी सूचना तुरंत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!