Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद | सरकारी स्कूल में छात्राओं से करवाई जा रही सफाई, विधायक ने जताई नाराजगी…किए कार्रवाई की मांग

बालोद जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बालोद ब्लॉक के ग्राम पर्रेगुड़ा स्थित प्राथमिक शाला में पढ़ाई के समय छात्राओं से झाड़ू लगवाई जा रही थी। यह सब स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों की मौजूदगी में हो रहा था।

मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा ने स्कूल में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्कूली छात्राओं से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा आए दिन उनसे साफ-सफाई करवाई जाती है।

इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक ने मौके पर ही प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई और इस अमानवीय व्यवहार को शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताया। उन्होंने पढ़ाई की बजाय बच्चों से श्रम करवाने को पूरी तरह अनुचित ठहराया और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में इस तरह की लापरवाही न केवल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करती है।

मामले ने जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और स्कूल प्रबंधन की संवेदनहीनता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!