प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

छत्तीसगढ़ सदन में सीएम विष्णुदेव साय की सांसदों संग मुलाकात, रात्रि भोज में हुई काम की बातें

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से मुलाकात की। सौजन्य भेंट के इस मौके पर रात्रि भोज भी आयोजित किया गया, जहां राज्य और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को राज्य के विकास में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय मौजूदगी से छत्तीसगढ़ की ज़रूरतें और योजनाएं केंद्र स्तर पर बेहतर तरीके से पहुंचती हैं।

रात्रि भोज के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे बदलावों की भी बात छिड़ी। सांसदों ने छत्तीसगढ़ में केंद्र की योजनाओं की ज़मीनी स्थिति साझा की और कुछ अहम सुझाव भी दिए।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में तेजी से बदलते औद्योगिक माहौल, युवाओं के लिए नए अवसर, किसानों की आमदनी बढ़ाने वाली योजनाओं और नक्सल प्रभावित इलाकों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, लेकिन चर्चाएं पूरी तरह ठोस और मुद्दों पर केंद्रित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!