प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के बालोद आगमन पर जिप अध्यक्ष ने की मुलाकात… प्रशासनिक व विकास कार्यों पर हुई चर्चा

 

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का मंगलवार को बालोद जिले में आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में ज़िला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ पार्टी प्रमुख का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष  सिंह देव और ज़िपं अध्यक्ष  चंद्राकर के बीच जिले के समग्र विकास और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बातचीत में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल व्यवस्था सहित कई बुनियादी मुद्दों पर राय-विमर्श किया गया। ज़िपं अध्यक्ष चंद्राकर ने जिले की जमीनी हकीकत से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया और विकास की दिशा में और अधिक योजनात्मक सहयोग की मांग रखी।

प्रदेश अध्यक्ष सिंह देव ने कहा कि बालोद भाजपा के लिए एक सक्रिय और मजबूत संगठनात्मक आधार वाला जिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले के विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!