प्रदेश रूचि

भाजपा बालोद: चेमन देशमुख की नई टीम मैदान में, मिशन 2028 के लिए संगठन को दी मजबूती..इन नए चेहरों को मिली जगह

 

बालोद।भारतीय जनता पार्टी बालोद में संगठन विस्तार का नया अध्याय शुरू हो गया है। जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और सहमति के बाद एक मजबूत और संतुलित टीम का ऐलान किया है। इस टीम में जहां युवा जोश को तरजीह दी गई है, वहीं अनुभव की कसौटी पर खरे नेताओं को भी खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 149 सदस्यीय कार्यकारिणी में 19 जिला पदाधिकारी, 52 कार्यकारिणी सदस्य, 65 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

जिला भाजपा की इस नई रचना में सबसे ज्यादा ध्यान मिशन 2028-29 को लेकर दिखा — यानी पार्टी ने भविष्य की बड़ी रणनीति को लेकर जमीनी स्तर पर अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

ये हैं टीम के प्रमुख चेहरे:

जिला महामंत्री: राकेश “छोटू” यादव और सौरभ लुनिया

कोषाध्यक्ष: हरीश कटझरे

उपाध्यक्ष: टीनेश्वर बघेल, ठाकुर राम चंद्राकर, कौशल साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, पवन सोनबरसा

जिला मंत्री: सुरेन्द्र देशमुख, सोमेश सोरी, प्रेम साहू, चन्द्रलता साहू, पूजा यादव, निशा योगी

प्रवक्ता: जितेन्द्र साहू

सह-कोषाध्यक्ष: मनीष झा

कार्यालय मंत्री: विनोद जैन

मीडिया प्रभारी: कमल पनपालिया

इसके अलावा 13 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी पार्टी ने जारी की है, जिनमें भोजराज नाग, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, कुमारी बाई साहू, यशवंत जैन, पवन साहू,राकेश यादव,कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, देवलाल ठाकुर, लेखराम साहू, अभिषेक शुक्ला, तारिणी चंद्राकर जैसे नाम शामिल हैं।

संगठन को ज़मीन से जोड़ेगी यह टीम

चेमन देशमुख ने इस मौके पर कहा, “यह टीम अनुभव और ऊर्जा का बेहतरीन मेल है। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना, सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम अभी से मिशन 2028 के लिए जुट गए हैं, ताकि पार्टी और ज्यादा ताकत के साथ लोगों के बीच पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा कि इस टीम के हर सदस्य को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरना है। यह सिर्फ नामों की घोषणा नहीं, बल्कि एक दिशा और लक्ष्य का संकेत है — जहां से अगले चुनाव की नींव मजबूत होगी।

मीडिया और जनसंपर्क को लेकर भी दिखी सक्रियता

मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया को लेकर पार्टी ने संकेत दिया है कि आगे मीडिया रणनीति को भी धार दी जाएगी। संगठन से जुड़े अपडेट, कार्यक्रम और सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

मिशन 2028 की गूंज

भाजपा बालोद की यह नई कार्यकारिणी केवल पदों की घोषणा नहीं, बल्कि मिशन 2028 की गूंज है। जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व में बनी यह टीम न केवल सांगठनिक मजबूती का संदेश देती है, बल्कि पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प भी दोहराती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!