Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न, 5134 परीक्षार्थी हुए शामिल

बालोद। रविवार को जिलेभर के 22 परीक्षा केंद्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 5134 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 927 अनुपस्थित रहे।

जिले में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी शासकीय श्यामराव सिंह गुरू महाविद्यालय, बालोद को दी गई थी। परीक्षा दोपहर 11 बजे से शुरू होकर 1.15 बजे तक चली। सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई थीं।

कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा ने पूर्व में ही अभ्यर्थियों से व्यापम के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की थी। परीक्षा में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर परीक्षा केंद्र में हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और मैनुअल फ्रिस्किंग की व्यवस्था रही, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

परीक्षा के दौरान हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े, चप्पल पहनने, और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करवाया गया। परीक्षा केंद्रों के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए गए, और परीक्षार्थियों को 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचने की हिदायत दी गई थी ताकि पहचान और सुरक्षा जांच समय पर पूरी की जा सके।

हर केंद्र पर निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल भी तैनात किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से शामिल था। सभी केंद्रों में समन्वयक और प्रभारी प्राचार्यों ने निगरानी और संचालन में अपनी भूमिका निभाई।

यह परीक्षा जिले में पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!