रायपुर।पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ ने ‘डॉ. कलाम यूथ स्टार्टअप अवॉर्ड 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया। ये आयोजन रविवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुआ, जहां मोर्चे की एक अहम प्रदेश स्तरीय बैठक भी रखी गई।
बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा—”डॉ. कलाम का सपना था आत्मनिर्भर भारत। युवा अगर तकनीक और स्टार्टअप को अपनाएं तो देश का भविष्य और भी उज्जवल होगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता इसी सोच को आगे बढ़ा रहा है।”

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व मोर्चा प्रभारी अमरजीत छाबड़ा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा खान, मोर्चा के सह प्रभारी आरिफ खान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिर्ज़ा ऐजाज बेग, महामंत्री शाहिद खान और मखमूर इकबाल खान, प्रदेश नेता फैजान खान, संभाग प्रभारी अबरार सिद्दिकी, मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन, कार्यसमिति सदस्य कासिम कुरैशी, बालोद जिला महामंत्री दमनदीप सिंह और अंकित टाटिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें डॉ. कलाम के विज़न और युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित संवाद हुआ। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन ने कहा “डॉ. कलाम सिर्फ वैज्ञानिक नहीं थे, वो एक सोच थे। उनकी सोच थी कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथों में है। स्टार्टअप एक ऐसा जरिया है, जो युवाओं को सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि लीडरशिप भी देता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा युवाओं की हर पहल में साथ खड़ा है।”
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह कार्यक्रम एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया। तो वही बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ाव और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए। डॉ. कलाम की सोच और भाजपा की कार्यशैली का संगम इस आयोजन में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।




















