Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई को मजबूती देने कलेक्टर की पहल, 1 अगस्त तक करें ‘संगवारी गुरूजी’ के लिए आवेदन

बालोद।जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब ‘संगवारी गुरूजी’ की व्यवस्था की जा रही है। खासकर उन स्कूलों में जहां बच्चों की संख्या तो ज्यादा है, लेकिन शिक्षक पर्याप्त नहीं हैं।

कलेक्टर बालोद की पहल पर इस योजना को शुरू किया गया है, जिसमें हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी और डौण्डी ब्लॉक की प्राथमिक शालाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सहयोगी शिक्षकों की जरूरत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी पी.सी. मरकले ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2025 की शाम 4 बजे तक संबंधित स्कूल के संस्था प्रमुख को आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.balod.gov.in पर और जिला शिक्षा अधिकारी व विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में चस्पा सूचना पटल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!