प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में बालोद की बेटियों का दमखम, तीन ने जीते कांस्य पदक..बेटियों की उपलब्धि पर भाजपा नेता राकेश यादव बोले…

शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी की पांच महिला खिलाड़ियों ने दिखाया जज़्बा

बालोद। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित वाको इंडिया राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप (सीनियर वर्ग) में बालोद जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के 26 राज्यों से आए 1500 खिलाड़ियों और 250 अधिकारियों के बीच बालोद की 5 महिला खिलाड़ियों ने भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया।

शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी से चयनित इन महिला खिलाड़ियों में से खिलेश्वरी साहू, हेमशिखा मंडावी और भारती साहू ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं पेमेश्वरी साहू और हँसनी यादव ने भी दमदार खेल दिखाते हुए प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

एकेडमी के अध्यक्ष किशोर नाथ योगी (सेवानिवृत्त सेना अधिकारी) ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह बालोद के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर कर सकती हैं।

जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राकेश यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एकेडमी के उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

यह उपलब्धि न केवल जिले की खेल प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि बालोद की बेटियों के आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!